उल्लेखनीय है कि किन्नौर में लोकसभा चुनाव के लिए शिमला से मंडलायुक्त वीसी बडालिया को चुनाव आयुक्त द्वारा बतौर सुलभता पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है। बडालिया ने रिकांगपिओ के मतदाता केंद्रों पर जाकर तैयारी और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
कल्पा पोलिंग स्टेशन 1, कल्पा पोलिंग स्टेशन 2, ब्रेलंगी, युवारंगी और रिकांगपिओ पोलिंग स्टेशन 1 और 2 का निरीक्षण भी किया। किन्नौर के सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सुलभता पर्यवेक्षक ने 6 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है और सभी मतदान केंद्रों को संतोषजनक पाया गया है।