फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मई से राज्य के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करेगा चुनाव आयोग

Fri, 19 Apr 2019 11:12 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के हेलीकॉप्टर को प्रदेश निर्वाचन कार्यालय सात मई से चुनावी कार्यों के लिए इस्तेमाल करेगा। निर्वाचन आयोग से सरकारी हेलीकॉप्टर के प्रयोग की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश निर्वाचन कार्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साथ ही इसी दिन से जरूरत पड़ने पर सरकारी हेलीकॉप्टर को बतौर एयर एंबुलेंस भी प्रयोग में लाया जाएगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि आयोग ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब जरूरत के अनुसार हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया जाएगा।

सीईओ ने कहा कि इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि मतदान केंद्रों तक वोटर को पहुंचने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। सिस्सू से रोहतांग टनल तक का रास्ता 20 अप्रैल तक  खुल जाने का अनुमान है।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

जेड श्रेणी के नेता ही उपयोग करेंगे रेस्ट हाउस

इसके अलावा अन्य दूरदराज मतदान केंद्रों को लेकर भी सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह लगातार उन केंद्रों पर नजर रखें। इस बात को हर हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा कि किसी भी मतदाता को वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंचने में सड़क बाधा न पहुंचा सके।

रेस्ट हाउस को लेकर विवाद के बीच निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ जेड या उससे ज्यादा श्रेणी की सुरक्षा वाले नेताओं को ही रेस्ट हाउसों का प्रयोग करने की अनुमति दी जाएगी।

इसके अलावा अन्य नेताओं को अपने स्तर पर निजी भवनों का प्रयोग करना होगा। दरअसल, हिमाचल में नेताओं ने दलील दी है कि प्रदेश में कई स्थानों पर एक भी निजी होटल या धर्मशाला नहीं है, सिर्फ सरकारी रेस्ट हाउस ही मौजूद हैं।

ऐसे में हिमाचल में नेताओं को रेस्ट हाउस का प्रयोग करने की मंजूरी दी जाए। लेकिन अब आयोग के निर्देश के बाद नेताओं को ठहरने की निजी व्यवस्था ही करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें