राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के धर्मशाला में लगे पुस्तक मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक के विमोचन पर चुनाव आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। अमर उजाला में विमोचन की खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से मामले में एसपी से रिपोर्ट तलब कर ली है। रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग मामले में आगे की कार्रवाई तय करेगा।
आयोग की गतिविधि के बाद अब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति कुलदीप चंद अग्निहोत्री की मुश्किलें बढ़ना तय हो गया है। बता दें, शनिवार को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के धर्मशाला पुस्तक मेले में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो कुलदीप चंद अग्निहोत्री की लिखित भारतबोध का संघर्ष 2019 का महासमर का विमोचन किया गया था।