फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दूसरे दिन शांडिल समेत आठ ने भरे नामांकन

Tue, 23 Apr 2019 08:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की चार सीटों पर सोमवार को अधिसूचना जारी होने के बाद से दो दिन में 11 प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। हमीरपुर संसदीय सीट पर अभी तक एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है, जबकि कांगड़ा में चार, मंडी में चार और शिमला में तीन प्रत्याशियों ने चुनावी ताल ठोक दी है। 

विज्ञापन


मंगलवार को नामांकन के दूसरे दिन कांगड़ा से चार प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, जबकि मंडी व शिमला से दो-दो प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। शिमला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद डॉ. धनीराम शांडिल ने लाव-लश्कर के साथ रिटर्निंग अफसर शिमला के कार्यालय में परचा दाखिल किया।

उनके अलावा अमित नंदा ने भी सांसद प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। मंडी से सीपीएम प्रत्याशी दिलीप सिंह कायथ और देव भारद्वाज ने बतौर निर्दल प्रत्याशी नामांकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में नहीं मिली मीडिया को एंट्री

कांगड़ा संसदीय सीट के लिए केहर सिंह ने बीएसपी प्रत्याशी, नवभारत एकता दल से प्रेम चंद विश्वकर्मा, स्वाभिमान पार्टी के प्रत्याशी डॉ. स्वरूप सिंह राणा और हिमाचल जन क्रांति पार्टी के प्रत्याशी के रूप में सुभाष चंद ने परचा भरा

निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के लिए सहयोग की अपील करने वाले चुनाव आयोग ने मंगलवार को मीडिया कर्मियों को ही नामांकन प्रक्रिया की कवरेज नहीं करने दी। कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल के नामांकन के दौरान पुलिस कर्मियों ने मीडिया कर्मियों को उन्हें नामांकन कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया।

मीडिया कर्मियों ने इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार से की, जिसके बाद देवेश ने निर्देश दिए हैं कि मीडिया को कवरेज के लिए जाने दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें