फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर किया प्रचार, कांग्रेस को चुनाव आयोग का नोटिस

Sun, 19 May 2019 10:07 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कांग्रेस का प्रचार - फोटो : social media
विज्ञापन

लोकसभा का चुनाव प्रचार थमने के बाद मतदान से एक दिन पहले सोशल मीडिया के जरिये सार्वजनिक रूप से प्रचार करने पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भाजपा ने शनिवार को इस मामले को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की थी।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि कांग्रेस व कांग्रेसी नेताओं ने आधिकारिक फेसबुक पेज पर भाजपा के खिलाफ व कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया है।

साथ ही मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की भी शिकायत की । भाजपा के प्रदेश आईटी समन्वयक चेतन बरागटा ने  भाजपा ने कांग्रेस पर फेसबुक में पुराने भाषण डालकर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के फेसबुक पेज पर शनिवार दोपहर बाद बीते दिनों सोलन में हुई कांग्र्रेस की जनसभा का वीडियो अपलोड किया गया। इसके अलावा शनिवार को मीडिया से हुई बातचीत भी कुलदीप राठौर ने फेसबुक पर डाली है।

मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने भी फेसबुक पर वोट अपील का वीडियो डाला है। हिमाचल कांग्रेस के फेसबुक पेज पर भी वोट अपील की गई है। ट्विटर पर भी चुनाव प्रचार करने का कांग्रेस पर आरोप है।

कांग्रेस की इन सभी गतिविधियों की भाजपा ने चुनाव आयोग से ई मेल के माध्यम से शिकायत की थी। इस पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए रविवार को नोटिस जारी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें