फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट मिलने के बाद कुलदीप राठौर से मिले धनीराम शांडिल, शुरू किया चुनाव प्रचार

Sat, 30 Mar 2019 08:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन
विज्ञापन
कर्नल धनीराम शांडिल कुलदीप राठौर से मिलते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस टिकट मिलने के बाद प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल शनिवार को सबसे पहले शिमला स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन


दोपहर बाद 4 बजे  शांडिल ने यहां राठौर से करीब एक घंटा मुलाकात की। इस दौरान चुनाव प्रचार की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। तय किया कि कैसे प्रचार अभियान चलाया जाएगा और किन क्षेत्रों में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की चुनावी सभाएं कराई जाएंगी। 

इस मुलाकात के बाद शांडिल सोलन रवाना हो गए और रूड़ा में रामलोक मंदिर में माथा टेका। इसके बाद सोलन शहर के वार्ड नंबर तीन में एक सभा को संबोधित कर प्रचार का आगाज कर किया।
विज्ञापन


प्रचार के दौरान शांडिल ने कहा कि रूड़ा में भव्य रामलोक मंदिर का निर्माण हो रहा है और यहां करोड़ों लोगों की आस्था है। हिमाचल में अयोध्या की तर्ज पर ही भव्य रामलोक मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसका पूरा होना आवश्यक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें