फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर कांग्रेस नेता नहीं ट्रेनर संभालेंगे प्रचार का मोर्चा

Sun, 31 Mar 2019 02:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
congress Logo
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने बूथ स्तर पर प्रचार के लिए ट्रेनर नियुक्त किए हैं। सभी प्रदेशों में एआईसीसी के नियुक्त ट्रेनर लोगों को कांग्रेस की नीतियों और केंद्र सरकार की विकास विरोधी नीतियों के बारे में अवगत करवाएंगे। एक तरह से बूथ स्तर पर कांग्रेस नेताओं की जगह एआईसीसी के ट्रेनर ही प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्रेनरों को हर जिले में भेजा है, जो स्थानीय कांग्रेस नेताओं के सहयोग से बूथ स्तर पर बैठकें कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। हिमाचल के लिए भी 20 ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। ये ट्रेनर मतदान से पहले तक केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रचार करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि एआईसीसी के नियुक्त ट्रेनर लोगों के साथ बूथ स्तर पर बैठकें कर रहे हैं। जो लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में विस्तार से समझा रहे हैं। 
विज्ञापन


मोदी की योजनाओं पर हो रहा प्रहार
केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं पर कांग्रेस के ट्रेनर विशेष रूप से प्रहार कर रहे हैं। खासकर पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जो वादे किए थे, उन पर पांच साल में क्या हुआ, इसके बारे में लोगों को बताया जा रहा है। राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना, कॉमन सिविल कोड को लागू करना, गोहत्या बंद करवाना, विदेशों से कालाधन वापस लाना और हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये डालने जैसे मुद्दे मुख्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें