फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनय शर्मा के फिर बिगड़े बोल, भाजपा की शिकायत पर केस दर्ज

Thu, 18 Apr 2019 09:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विनय शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार में उप महाधिवक्ता रहे विनय शर्मा पर फिर बदजुबानी के आरोप में एक और मामला दर्ज हुआ है। भाजपा ने आरोप लगाया कि विनय ने एक निजी चैनल पर हुई डिबेट में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की जीभ पर 10 लाख के बजाय 20 लाख रुपये का इनाम रखने की बात की।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ने इसे 20 लाख रुपये की सुपारी देने का मामला करार देते हुए विनय के खिलाफ छोटा शिमला थाने में शिकायत दी।

विज्ञापन

पुलिस ने आईपीसी की धारा 500, 505, 506 और 511 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी शिकायत दी है।

प्रवीण शर्मा ने कहा कि विनय ने प्रदेश में लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दी है। वह प्रदेश का शांतिमय माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रवीण ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि चुनाव संपन्न होने तक विनय की बयानबाजी पर पूर्णतया रोक लगाई जाए। विनय के खिलाफ पहले भी गलत बयानबाजी के चलते धारा 500 और 506 के तहत केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें