फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा और पोते का सपना नहीं होगा पूरा : जयराम

Sun, 05 May 2019 06:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रौ (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखराम की मजबूरी परिवार का हित हो सकती है, लेकिन भाजपा समाज हित, देश और प्रदेश हित में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे परिवार से हैं कि भलीभांति जानते हैं कि जनता का क्या दुख है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दादा-पोते ने स्कीम बनाई कि इस बार का चुनाव जरूर लड़ेंगे। पहले भाजपा से टिकट मांगा। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने तय किया है कि सांसद रामस्वरूप ही चुनाव लड़ेंगे। टिकट न मिला तो कांग्रेस में चले गए। सीएम ने कहा कि सुखराम का सपना सपना ही रह जाएगा। 

निरमंड में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तक जो भी मुख्यमंत्री बने हैं वो पैसे वाले या राजसी खानदान से रहे। जिस दौर से आम जनता गुजर रही है - मैं उस दौर से गुजरा हूं। ऐसा कोई मुख्यमंत्री नहीं जिसने हल चलाया हो, आलू बीजकर घर तक ढोए हों। गंदम खुद काटी हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज राजनीति के अंतिम छोर पर है। प्रियंका गांधी के बाद अब राजनीति में कोई गांधी नहीं बचा। सीएम ने कहा कि महा गठबंधन महा मिलावट से भरा हुआ है। तेल और पानी आपस में कभी नहीं मिल सकते हैं। अलग होने पर भी यह तेल और पानी किसी काम का नहीं रहता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें