फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के पांव में मोच, जमीन पर नहीं रख सकते पांव फिर भी कर रहे जनसभाएं

Fri, 12 Apr 2019 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीएम अस्वस्थ हैं। उनके दाहिने पांव में मोच आ गई है। दवाओं का सहारा लेकर वह मुश्किल से खड़े हो पा रहे हैं। चिकित्सकों ने उन्हें पांव जमीन पर रखने से मना किया है। लेकिन चुनावी सरगर्मी के बीच सीएम पिछले कुछ दिनों से लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कांगड़ा और मंडी में करीब एक दर्जन जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। 

विज्ञापन


पांव में दर्द के कारण सीएम सड़क से लेकर मंच तक स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे। स्टेज पर खड़े हो पाने में असमर्थ सीएम के लिए खास कुर्सी का इंतजाम किया गया। कुर्सी पर बैठकर उन्होंने साइगलू और नेरचौक में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सीएम दाहिने पांव में क्रेप बैंडेज बंधी होने के चलते जूता भी मुश्किल से पहन पा रहे हैं। सीएम ने मंच पर कहा कि उन्हें मोच आई है।

चिकित्सकों ने उन्हें खड़े होने के लिए मना किया है। उन्हें सारे कार्यक्रम स्थगित करने की सलाह दी गई थी। इसलिए पहली बार बैठकर संबोधन करना पड़ा है। सीएम ने कहा कि जनता का प्यार है कि वह इस स्थिति में भी जनसभाओं में शिरकत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना हेलमेट के जिलाध्यक्ष ने चलाई स्कूटी, सीएम पीछे रहे सवार

- फोटो : अमर उजाला
सीएम जयराम ठाकुर को जनसभा के मंच तक जिलाध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने स्कूटी पर बैठाकर पहुंचाया। सीएम पिछली सीट पर सवार थे। न तो जिलाध्यक्ष ने हेलमेट पहना हुआ था और न ही सवार सीएम ने। सड़क से पंडाल तक लोगों ने स्कूटी पर ही सीएम के गले में फूल मालाएं पहनाईं और उनका स्वागत किया। 

मंत्री मुख्यमंत्री को नेता न माने तो शर्मनाक स्थिति 
सीएम ने कहा ‘मुझे अनिल शर्मा के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं। एक मंत्री का सम्मान मेरा दायित्व है। अगर मंत्री मुख्यमंत्री को ही नेता न माने तो विचित्र और शर्मनाक स्थिति है। पंडित सुखराम बुजुर्ग हैं। वृद्ध होने के नाते पंडित सुखराम का हम आदर करते हैं। वहीं हम मान कर चल रहे थे कि मंडी के मान सम्मान को कोई ठेस न पहुंचे। लेकिन सुखराम ने इसे जल्द गलत साबित कर दिया। मुझे अनिल शर्मा से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं।

हम नहीं कांग्रेसी कह रहे- आया राम गया राम
सीएम ने तंज कसते हुए कहा ‘पंडित सुखराम को हम नहीं कांग्रेसी आया राम गया राम कह रहे हैं। ठीक भी है। उम्र के इस पड़ाव में इस तरह आना जाना कतई सही नहीं। अनिल के लिए संकट बाप-बेटे ने पैदा किया। वहीं चुनावों के नतीजों के बाद सुखराम परिवार की सियासत का भी अंत होगा।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें