फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के समय थाईलैंड के बदनाम टापुओं पर चले जाते हैं राहुल: जयराम

Sun, 12 May 2019 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ साजिशों में लगी कांग्रेस के पापों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। सब जानते हैं कि पांच साल तक प्रधानमंत्री रहकर 1825 दिनों में नरेंद्र मोदी ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली और रोजाना 24 में से 18 घंटे देश के लिए काम किया।

विज्ञापन


दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश में प्राकृतिक आपदाओं के समय ऐश करने थाईलैंड के बदनाम टापुओं पर चले जाते हैं। कई बार तो जनता को ही नहीं, उनकी मां सोनिया गांधी तक को नहीं पता होता कि वह किस देश में सैर-सपाटा कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि जहां तक हिमाचल का सवाल है, नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्षेत्र रहा है। इसलिए उनका जनता से और जनता का उनसे विशेष लगाव है।

उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए हिमाचल की चारों सीटें जनता ने भाजपा को सौंप कर अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। राहुल गांधी यहां सिर्फ  राजनीतिक रैलियां करने, छुट्टियां मनाने और फोटो खिंचवाने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें