फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से हटेगा अनुच्छेद 370: श्याम जाजू

Tue, 14 May 2019 07:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
श्याम जाजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया जाएगा। इसको लेकर भाजपा की सोच में बदलाव नहीं आया है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में फिर से भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। श्याम जाजू ने यह बात शिमला में प्रेस वार्ता में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनने से डबल इंजन के साथ प्रदेश में विकास की गति आगे बढ़ेगी। हिमाचल की जनता को मोदी और प्रदेश भाजपा पर भरोसा है। इसके चलते विधानसभा चुनाव में पार्टी को 68 में से 42 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय भी हिमाचल को विशेष पैकेज मिला था, जिसे केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने वापस ले लिया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक साल में हिमाचल प्रदेश को 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल आएंगे स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह

उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश के लोग राज्य में जयराम ठाकुर की सरकार से संतुष्ट हैं। प्रदेश सरकार ने 32 लोकहित की योजनाएं चलाई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महागंठबंधन का कोई भी असर नहीं पड़ेगा।

भाजपा उत्तर प्रदेश में 74 से अधिक सीटें जीत रही है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 15 मई को पालमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी और राजनाथ सिंह 16 मई को कुल्लू में चुनावी जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें