फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को मिली बड़ी राहत, जानें पूरा मामला

Sat, 27 Apr 2019 04:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के चुनाव लड़ने पर कोई संकट नहीं है। आयकर विभाग की ओर से उन्हें क्लीन चिट प्रदान की गई है। इसमें कहा गया है कि आयकर रिटर्न में वह किसी भी प्रकार से दोषी नहीं हैं। इससे भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को बड़ी राहत मिली है। चर्चा थी कि चार वर्षों की आयकर रिटर्न एक साथ भरने के मामले में उनका नामांकन रद्द हो सकता था, मगर अब इसकी नौबत नहीं आएगी।

विज्ञापन


उधर, चुनाव आयोग ने भी नामांकन में कोई अनियमितता नहीं पाई है।  जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर राज्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दी है। गौर हो कि रामस्वरूप शर्मा ने चार वर्षों तक आयकर रिटर्न नहीं भर था और अभी हाल ही में पूरा रिर्टन एक साथ दाखिल किया था।  इसकी शिकायत कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से की थी।

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की और आयकर विभाग के कमीश्नर से इस संदर्भ में जबाव मांगा, वहीं प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा से भी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया था। 

आयकर विभाग की तरफ से जिला निर्वाचन अधिकारी को जो जबाव मिला है, इसमें कहा कि गया है कि एक साथ चार वर्षों की आयकर रिर्टन भरकर रामस्वरूप शर्मा ने कुछ गलत नहीं किया है। आयकर कमीश्नर ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए रामस्वरूप शर्मा को यह रिर्टन भरने की अनुमति दी थी, इसके बाद ही चार वर्षों की रिर्टन एक साथ भरी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि आयकर विभाग ने भाजपा प्रत्याशी को क्लीन चिट दी है। इसलिए उनके नामांकन में कोई अनियमितता नहीं है। बाकी इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर राज्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें