फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रहती है कांग्रेस: अनुराग

Tue, 02 Apr 2019 07:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और इसी के चलते पूरी दुनिया की निगाह भारत के चुनावों पर होती है। विदेशी ताकतें चुनावों को प्रभावित कर अपनी पसंद की सरकार स्थापित करने के लिए प्रयासरत रहती हैं ताकि उनके माध्यम से अपना एजेंडा चला सकें।

विज्ञापन


देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ा रहने का कांग्रेस पार्टी का लंबा इतिहास रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को हटाना कांग्रेस और पाकिस्तान दोनों का ही मकसद है। कांग्रेसी नेता पाकिस्तान जाकर मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाने के लिए मदद मांगते हैं। 

एक ही दिन में कांग्रेस और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ फेसबुक की कार्रवाई दिखाती है कि देश की चेतना और संप्रभुता पर हमला कर देश को अस्थिर करने का इनका मकसद और राह एक ही है।
विज्ञापन


 झूठ फैलाने और लोगों को गुमराह करने के लिए पहली बार किसी सोशल नेटवर्किंग साइट ने इतनी बड़ी कार्रवाई की और ये कार्रवाई देश की सबसे पुराने राजनीतिक दल के खिलाफ हुई है।

विज्ञापन

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा : धूमल 

प्रेम कुमार धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा और मुंगेरी लाल के हसीन सपने करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भली भांति जानती है कि इन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी हालत में जीतने वाली नहीं है, इसलिए न "नौ मण तेल होगा न राधा नाचेगी" की तर्ज पर प्रतिवर्ष 72 हजार रुपये का झूठा वायदा करने में क्या हर्ज है। इस वायदे के सहारे देश की सत्ता प्राप्त करके देश को लूटने का सपना देखने वाली कांग्रेस यह भूल रही है कि प्रधान चौकीदार के नेतृत्व में  देश के करोड़ों चौकीदार अब पूरी तरह से चौकन्ने हैं। 

उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के बार-बार के झूठ से तंग हो चुकी है इसलिए अब उसे केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति, नीयत और नेतृत्व पर भरोसा है। कांग्रेस ने देश विरोधी घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस के लिए देशद्रोह अब अपराध नहीं रह गया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में अलगाववादियों को फायदा पहुंचाने वाले वायदे किए हैं। धूमल ने कहा कि पांच वर्षों के मोदी सरकार का कार्यकाल कांग्रेस के 55 वर्षों के शासन की अपेक्षा ज्यादा बेहतर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें