फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं के लिए फिर खोली रोहतांग टनल, 600 लोग आर-पार

Sat, 18 May 2019 06:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
रोहतांग टनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मतदान से एक दिन पहले रोहतांग टनल होकर करीब 600 मतदाताओं को आर-पार करवाया। जिला मुख्यालय कुल्लू से एचआरटीसी की आठ बसों में लगभग 500 वोटरों को रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल तक पहुंचाया गया, जहां से बीआरओ के वाहन से नॉर्थ पोर्टल तक लाया गया। 

विज्ञापन


 साथ ही 100 मतदाताओं को लाहौल से मनाली पहुंचाया गया। लाहौल से बाहरी जिलों के मतदाताओं को टनल से निकाला गया। बताया जा रहा है कि मतदान के बाद अब रोहतांग टनल होकर आम लोगों की आवाजाही को अनुमति नहीं दी जाएगी।

उधर, बीआरओ और चुनाव आयोग के कई दावों के बावजूद 19 मई को मतदान तक रोहतांग दर्रा बहाल नहीं हो सका। लिहाजा लाहौल के कई बुजुर्ग मतदाता वोट के लिए कुल्लू से लाहौल नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि बीआरओ का दावा है कि शनिवार देर रात तक रोहतांग दर्रा बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ किलोमीटर के दायरे से बर्फ हटाना बाकि

बताया जा रहा है कि अभी भी करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे से बर्फ हटाना शेष रह गया है। बीआरओ के कमांडर कर्नल उमाकांत ने बताया कि उनके जवान शून्य तापमान के बीच रोहतांग बहाली में जुटे हैं। कमांडर ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से रोहतांग दर्रा व इसके आसपास हो रही ताजा बर्फबारी के कारण दर्रे को बहाल करने में देरी हुई है।

बर्फबारी के कारण कई बार बर्फ हटाओ अभियान को रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि चुनाव तक दर्रे को खोलने के लिए बीआरओ ने अतिरिक्त मशीनरी की तैनाती कर बर्फ को हटाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें