कांगड़ा संसदीय सीट से पवन काजल ने धर्मशाला में सुबह 11:50 बजे रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा। इसके बाद दाड़ी मैदान में जनसभा की।काजल के नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत कई विधायक व पूर्व विधायक मौजूद रहे।
सोमवार को नामांकन की मियाद खत्म होने के साथ ही सबसे ज्यादा 21 नामांकन पत्र मंडी संसदीय क्षेत्र में दाखिल किए गए हैं। हमीरपुर में 14 और कांगड़ा में 12 पर्चे दाखिल हुए। शिमला संसदीय सीट से 8 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 2 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
लोस क्षेत्र कुल प्रत्याशी
मंडी 21
हमीरपुर 14
कांगड़ा 12
शिमला 08