फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मतदान से नौ दिन पहले 210 कांस्टेबलों का तबादला

Fri, 10 May 2019 10:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों में रिक्त चल रहे कांस्टेबल के पदों को हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने भर दिया है। मुख्यालय ने मतदान से नौ दिन पहले शुक्रवार को बटालियनों में तैनात 210 कांस्टेबलों को जिलों में तैनात करने के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


यह आदेश हाईकोर्ट के उस निर्देश के बाद जारी किए हैं, जिसमें कोर्ट ने प्रदेश पुलिस और सरकार को हर हाल में कांस्टेबल के सभी रिक्त पद भरने को कहा था। ये पद भरने के बाद कोर्ट को अवगत कराने को कहा था।

कुछ समय पहले एक गैर जमानती वारंट की तामील न होने पर हाईकोर्ट ने एक थानेदार को तलब कर लिया था। सुनवाई के दौरान थानेदार ने बताया कि उसके पास पर्याप्त संख्या में कांस्टेबल नहीं हैं, जिसकी वजह से वारंट तामील करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


इसी दलील के बाद कोर्ट ने सरकार से जिलों में कांस्टेबल के रिक्त पदों की संख्या मांगी थी। यह बात सामने आई कि डेढ़ सौ पद रिक्त हैं। कोर्ट ने इन सभी पदों को तत्काल भरने के आदेश दिए

जिसके बाद पुलिस मुख्यालय व गृह विभाग ने चुनाव आयोग से कांस्टेबलों की रिक्तियां भरने के लिए तबादले की विशेष अनुमति मांगी। वीरवार को चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय ने इन तबादलों के आदेश जारी कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें