नाम विस क्षेत्र भाजपा की लीड
वीरभद्र सिंह अर्की 29,454
मुकेश अग्निहोत्री हरोली 14,921
कुलदीप राठौर ठियोग 17,310
कर्नल धनी राम शांडिल सोलन 16,188
आश्रय शर्मा मंडी 27,491
रामलाल ठाकुर नयनादेवी 10,833
पवन काजल कांगड़ा 23,583
देश में लोकसभा चुनाव में चली मोदी लहर के बाद अबकी बार मोदी सुनामी में कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी लपेट में आ गए हैं। चारों सीटों में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने जबरदस्त तरीके से प्रचार के बाद भी सभी 68 विधानसभा सीटों में कांग्रेस की करारी हार है, जोकि आज तक का इतिहास बन गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, पूर्व मंत्री गुलाम नबी आजाद और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित कई नेता स्टार प्रचारक के रूप में प्रदेश के कोने-कोने में प्रचार करने हेलीकॉप्टर से घूमते रहे।
प्रदेश में दर्जनों रैलियां और चुनावी जनसभाएं तक कीं। कांग्रेस के इन स्टार प्रचारकों के साथ पार्टी के प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार के दौरान दिन-रात एक करके खूब पसीना बहाते रहे। इसके बाद भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेेस की चुनावी वैतरणी पार नहीं लग पाई। कांग्रेस के एक स्टार प्रचारक तो यहां तक दावा कर रहे थे कि जहां उन्होंने पार्टी का प्रचार किया है, वहां जीत तय है। इन स्टार प्रचारक का यह दावा भी लोकसभा चुनाव नतीजों ने खोखला साबित कर दिया है।