फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मोदी के 6 हजार के आगे नहीं चले राहुल के 72 हजार

Thu, 23 May 2019 08:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत दिए गए 6000 रुपए के आगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के न्याय योजना के तहत सालाना दिए जाने वाले 72000 रुपए नहीं चल पाए।  मोदी सरकार ने किसानों के खातों में दो किश्तों में किसानों दो-दो हजार रुपए दे दिए हैं जबकि प्रदेश में आयोजित चुनावी जनसभाओं में न्याय योजना का खूब प्रचार किया गया था।

विज्ञापन


कांग्रेस का दिया प्रलोभन हिमाचल के वोटरों ने पूरी तरह से नकार दिया। मोदी सरकार ने प्रदेश के लाखों किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपए की राशि खाते में डाल दी थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद भी मोदी सरकार ने दो-दो हजार की दूसरी किश्त किसानों के खाते में डाली। हालांकि इस दौरान समूचे देश में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई थी परंतु मोदी सरकार ने चुनाव आयोग से दूसरी किश्त जमा करने के लिए मंजूरी भी ली थी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र में कांग्रेस सरकार आने पर न्याय योजना के तहत 72000 रुपए सालाना देने की घोषणा की थी। प्रदेश के वोटरों ने जिस तरीके से भाजपा को बंपर वोट दिए हैं, उसे देखते हुए लगता है कि कांग्रेस के न्याय योजना के तहत 72000 रुपए सालाना दिया जाने वाला प्रलोभन ज्यादा पसंद नहीं किया। हालांकि युवा कांग्रेस ने कांग्रेस की इस योजना के प्रचार के लिए टीशर्ट पहनकर प्रचार भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें