लोकसभा चुनाव में यूपी प्रभारी रहे जेपी नड्डा का कद चुनाव के बाद बढ़ गया है। 2019 के लोस चुनाव में महागठबंधन के कारण यूपी में जीत की राह डगर मानी जा रही थी। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। यूपी में भाजपा को मिली सफलता के बाद नड्डा का कद बढ़ा है। यूपी में जीत के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में खुशी की लहर है। लोस चुनाव की घोषणा के बाद से ही पार्टी ने नड्डा को यूपी भेज दिया था। इसके बाद उन्होंने यूपी में संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया।