हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के समलोटी मतदान केंद्र 72 में मतदाताओं में भारी रोष है। मतदाता बिना वोट दिए घरों को लौट गए। मिली जानकारी के मुताबिक यहां सुबह नौ बजे पहला वोट डाला गया। इससे पहले मतदान केंद्र में स्थापित की गई ईवीएम मशीन खराब हो गई। दूसरी मशीन लगाई गई लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह भी काम नहीं कर पाई।