फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रवासी मजदूर हिमाचल के डिपुओं में ले सकेंगे सस्ता राशन

Mon, 18 May 2020 05:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
योजना शुरू करते सीएम जयराम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला में प्रवासी मजदूरों के लिए ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना के अंतर्गत खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की अंतरराज्यीय पोर्टेबिलिटी योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से उपभोक्ताओं को देश में कहीं भी उचित मूल्य की दुकानों से राशन लेने में सहायता मिलेगी। कहा कि इसे राशन कार्ड की राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी योजना के अंतर्गत किया जाएगा। योजना से देश के लगभग 67 करोड़ लोगों लोगों को लाभ मिलेगा। इनमें हिमाचल के लाखों लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के लगभग आठ करोड़ प्रवासी मजदूरों को दो महीने के लिए मुफ्त अनाज देने का निर्णय लिया है। जिन मजदूरों के पास राशन कार्ड नहीं हैं, उन्हें भी हर महीने प्रति व्यक्ति निशुल्क पांच किलो आटा अथवा चावल और एक किलो दाल दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 2864.46 टन खाद्य सामग्री आवंटित की गई है, जिससे प्रदेश सरकार को लक्षित समूहों तक राशन प्रदान पहुंचाने में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अमिताभ अवस्थी और निदेशक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आबिद हुसैन सादिक भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें