फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच 550 किमी दूर से पहुंची बरात, मास्क लगा कर लिए सात फेरे

Tue, 12 May 2020 05:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंगला (चंबा)
विज्ञापन
चंबा में शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संकट के बीच हिमाचल के जिला चंबा में शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर शादियां शुरू हो गई हैं। हालांकि, लॉकडाउन के चलते शादी धूम धाम से तो नहीं हो पा रही हैं। लॉकडाउन के नियमों का पालन कर बरात शिमला के रामपुर से चंबा पहुंची। चंबा से रामपुर करीब 550 किमी दूर है। जहां दूल्हा और दूल्हन ने सात फेरे लिए। इस शादी में ना डीजे था और नहीं कोई बैंड बाजा था। चंद रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवाह हुआ। मास्क पहनकर शादी के मंडप पर दूल्हा और दूल्हन पहुंचे। पंडित सहित मंडप में बैठे तमाम रिश्तेदारों ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया। शादी के लिए सोमवार को रामपुर से दूल्हे सहित चार रिश्तेदार और गाड़ी चालक मंगला पंचायत के गांव बरोड़ी पहुंचे। इस विवाह के दौरान मंगला पंचायत प्रधान उर्मिला देवी भी मौजूद रही।

विज्ञापन


 मंगला निवासी सोनाली की शादी शिमला जिला के रामपुर निवासी धीरज से तय हुई। शादी की तिथि पांच मई थी। जब शादी तय हुई थी तो लॉकडाउन नहीं था। बहरहाल लॉकडाउन अभी भी चल रहा है। ऐसे में शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए शादी लॉकडाउन की गाइडलाइन सहित कोविड-19 के निर्धारित दिशा निर्देशों में हुई। जहां वे अपने किसी रिश्तेदार के घर में ठहरे। रात के समय दूल्हे को तैयार किया गया और बरात रवाना हुई। सुबह के वक्त मंडल में शादी के फेरे हुए। जिसके बाद दुल्हन को विदा किया गया। पंचायत प्रधान उर्मिला देवी ने बताया कि शादी प्रशासन की ओर से तय निर्देशों के अनुसार किया गया है। उन्होंने बताया कि बारात में भी सिर्फ पांच लोग ही आए। जिसमें करीबी रिश्तेदार शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें