फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष के लिए लॉबिंग शुरू, 23 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे डीवीएस राणा

Fri, 19 Mar 2021 11:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष के लिए लॉबिंग शुरू, 23 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे डीवीएस राणा
विज्ञापन
राज्य लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य लोकसेवा आयोग की सरदारी के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। वर्तमान अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त डीवीएस राणा 23 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे। लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल 62 वर्ष की आयु पूरी करने या पांच साल का रहता है। इन दोनों में जो भी पहले रहता है, उस आधार पर सेवानिवृत्ति होती है। आयोग अध्यक्ष 23 मार्च को 62 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं। ऐसे में इस दिन इनकी आयोग से सेवानिवृत्ति होगी। उधर, आयोग में नया अध्यक्ष बनने और सदस्यों के रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


लोकसेवा आयोग में वर्तमान में अध्यक्ष मेजर जनरल डीवीएस राणा के अलावा एक ही सदस्य डॉ. रचना गुप्ता हैं। मीरा आहलुवालिया, मान सिंह और मोहन चौहान की बीते कुछ समय में आयोग से बतौर सदस्य सेवानिवृत्ति हो चुकी है। इन सदस्यों की जगह अभी तक कोई नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में संभावित है कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही सदस्यों को भी लगाया जा सकता है।

मेजर जनरल सेवानिवृत्त डीवीएस राणा को 16 मई 2017 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। कांग्रेस ने इसी दिन मीरा आहलुवालिया को भी नियुक्ति दी थी। वर्ष 2020 के अंत में मीरा आहलुवालिया की सेवानिवृत्ति हुई है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद सरकार ने वर्ष 2018 में डॉ. रचना गुप्ता को बतौर सदस्य नियुक्त किया। इनका तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब जयराम सरकार के पास आयोग में अपना अध्यक्ष से लेकर नए सदस्य नियुक्त करने का मौका है।
विज्ञापन


सांविधानिक नियमों के अनुसार सरकारी पृष्ठभूमि में काम किए पचास फीसदी अधिकारी ही आयोग में बतौर सदस्य नियुक्त हो सकते हैं। ऐसे में संभावित है कि आने वाले दिनों में सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त होने वाले कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की लॉटरी लग सकती है। लोकसेवा आयोग के इतिहास में अभी तक पांच सदस्यों को प्रमोट कर अध्यक्ष बनाया गया है। ऐसे में एकमात्र सदस्य को भी प्रमोट किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें