फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीडीयू में अगले हफ्ते से होंगे लिवर और किडनी के टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में लिवर, किडनी और हार्ट के टेस्ट अब निजी लैबों में नहीं करवाने होंगे। अगले सप्ताह सोमवार से रूटीन में टेस्ट शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अस्पताल में शुक्रवार को कंपनी के इंजीनियर के आने के बाद मशीन को ठीक करने का काम शुरू हो गया है। ऐसे में अब उम्मीद है कि सोमवार से यह टेस्ट शुरू हो जाएंगे। डीडीयू अस्पताल में मशीन काफी समय से खराब है। इस वजह से बुजुर्गों और महिलाओं समेत अन्य मरीजों को निजी लैब के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। मामला काफी गरमाया तो अब कंपनी से इस बारे में बात की गई। इंजीनियर ने मशीन की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शनिवार को मशीन के अन्य पार्ट को भी बदला जाएगा। मशीन के ठीक होने के बाद इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी। अस्पताल में औसतन 800 से 900 मरीजों की ओपीडी होती है। ऐसे में दोबारा से टेस्ट सुविधा शुरू होने से मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें