हिमाचल सरकार ने आर्थिक संकट से निपटने के लिए फि र 1160 करोड़ रुपये के कर्ज के लिए आवेदन कर दिया है। इस बारे में दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। 660 करोड़ रुपये का कर्ज छह साल और 500 करोड़ रुपये का कर्ज नौ साल के लिए लिया जा रहा है। दोनों ही ऋण विकास कार्यों को लिए जा रहे हैं।