शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में बुधवार को सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुरू हुआ। कथा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन और भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। दोपहर 3 बजे से शुरू हुई कथा में अमित कृष्ण शास्त्री महाराज ने शिव महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव के नाम मात्र के स्मरण से ही मनुष्य के समस्त पापों का नाश हो जाता है। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण के श्रवण शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि शिव पुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, संयम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला दिव्य पुराण है। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि 21 जुलाई तक कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगी। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पुरी, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण डोरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद