शिमला। लायंस इंटरनेशनल के नए सेवा वर्ष का शुभारंभ करते हुए लायंस क्लब शिमला ने बुधवार को कमला नेहरू अस्पताल में अपनी पहले सेवा परियोजना फूड फॉर हंगर का आयोजन किया। दोपहर 12:30 बजे से आयोजित इस सेवा परियोजना को पूर्व विधायक की धर्मपत्नी पुरींद्रा शर्मा ने प्रायोजित किया। इस अवसर पर अस्पताल में उपचाराधीन करीब 400 मरीजों और तीमारदारों को पौष्टिक और ताजा भोजन परोसा गया। इस सेवा कार्य में लायंस क्लब शिमला के सचिव डॉ. दलीप शर्मा, गोपाल कृष्ण वैद्य, डॉ. दलीप शर्मा, केड. चंदेल, प्रो. केसी शर्मा और संजीव खन्ना सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया। संवाद