फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायन्स क्लब ने मनाया करवाचौथ पर्व

Thu, 09 Oct 2014 11:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
लायन्स क्लब ने बुधवार को करवाचौथ पर्व पर में लैंडमार्क होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। हिंदी, अंग्रेजी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर महिलाओं ने जमकर ठुमकें लगाए। दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चला। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


फिल्मी गीतों का दौर शुरू होते ही महिलाओं ने धमाल मचाया। पंजाबी गीत लक 28 कुड़ी दा 47 वेट, नशे दिए बंद बोतलें, मेरे पल्ले झल्ला पै गया, चार बज गए लेकिन पार्टी अभी बाकी है, झुमके-झुमके सहित कई अन्य गीतों पर डांस किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर फिल्मी धुनों पर महिलाओं ने कैटवॉक की। कार्यक्रम में एक-दूसरे को मेहंदी लगाकर करवाचौथ की बधाई दी भी दी। कई महिलाओं ने तंबोला भी खेला।

लायन्स क्लब की अध्यक्ष शैंटी कपूर ने कहा कि करवाचौथ पर्व मनाने के लिए यह आयोजन किया गया। महिलाआें ने नाच गाकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।

इस अवसर पर सोनू वाधवा, अनु वाधवा, स्नेह हांडा, गीता कुठियाला, रीता बागरा, सुनीला सूद और शशि कश्यप सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें