फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भंगरोटू स्कूल में गिरी बिजली, पेड़ के उड़े चिथड़े, अध्यापिका बेहोश, चंबा में भूकंप का झटका

Mon, 20 Mar 2023 09:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/चंबा

सार

आईटी टीचर गीता देवी जिस पेड़ पर आसमानी बिजली गिरी, उसकी साथ वाली बिल्डिंग में थी। धमाके के बाद उनका मोबाइल एकदम से बहुत ज्यादा गर्म हो गया और उनका एक हाथ सूज गया और वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
स्कूल परिसर में गिरा पेड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू में दोपहर को भारी बारिश के बीच आसमानी बिजली गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजली गिरने के बाद हुए धमाके की आवाज से एक अध्यापिका भी बेहोश हो गई। स्कूल परिसर में बिजली के गिरने से एक पेड़ के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए और 200 मीटर के दायरे उसके टुकड़े फैल गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मूसलाधार बारिश के चलते दोपहर 2:10 बजे स्कूल में आसमानी बिजली गिरी। परिसर में पहले तो एकाएक बहुत-सी रोशनी चमकी और फिर अंधेरा छा गया। स्कूल प्रधानाचार्या माया गुलेरिया ने बताया कि घटना के वक्त 32 छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा दे रहे थे और स्टाफ के 43 लोग भी स्कूल परिसर में ही थे। आसमानी बिजली गिरने का धमाका इतना जोरदार था कि सभी लोग सहम गए और बिजली के सारे उपकरण बंद हो गए।

स्कूल में इलेक्ट्रॉनिक सामान टीवी, एलईडी बल्ब सहित कंप्यूटर भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान आईटी टीचर गीता देवी जिस पेड़ पर आसमानी बिजली गिरी, उसकी साथ वाली बिल्डिंग में थी। धमाके के बाद उनका मोबाइल एकदम से बहुत ज्यादा गर्म हो गया और उनका एक हाथ सूज गया और वह बेहोश हो गईं। अध्यापिका को तुरंत नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी है। स्कूल परिसर का कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


चंबा में भूकंप का झटका
वहीं, जिला चंबा में सोमवार सुबह 8:08 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। लोगाें ने अपनी दिनचर्या शुरू की थी, तभी भूकंप के झटके से जिलावासी सहम गए। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता चार के आसपास मापी गई और इसका केंद्र पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर बताया जा रहा है। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि भूकंप के कारण जिला में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। गौर हो कि इससे पहले चंबा में 3 दिसंबर, 21 जनवरी और 20 फरवरी को भूकंप के झटके आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें