शिमला। शहर के बीच से गुजरने वाला लिफ्ट नाला कूड़ेदान में बदल गया है। सालों से यहां अवैध डंपिंग हो रही है जिससे नाला प्लास्टिक के कूड़े से भर गया है। लिफ्ट पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बाद पर्यटक शिमला शहर की सुंदरता के मजे उठाते हैं लेकिन नीचे नाले में कूड़े के ढेर लग रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि शहर में कई इलाकों में काफी समय से कूडा पड़ा है। नगर निगम शहर में हर घर से कूड़ा तो हटाता है लेकिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लिफ्ट नाले का पानी अश्विनी खड्ड में जाता है जिससे पानी भी प्रदूषित हो रहा है। संवाद