फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी अपने अभिकर्ताओं को एडवांस देगा 50 हजार, दो किस्तों में मिलेगी राशि

Sun, 05 Apr 2020 12:51 PM IST
Krishan Singh अश्विनी कालिया, अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
विज्ञापन
एलआईसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय जीवन बीमा निगम कोरोना के कारण पैदा हुई संकट की घड़ी में अभिकर्ताओं के साथ खड़ा है। कंपनी ने कोरोना से निपटने के लिए देशसेवा में करोड़ों की सहायता दी है। अपने अभिकर्ताओं को भी 50 हजार रुपये की अग्रिम राशि देने का फैसला लिया है। एलआईसी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। भारतीय जीवन बीमा के सभी कार्यालयों को पत्र से सूचित कर दिया है। भारतीय जीवन बीमा कंपनी अपने अभिकर्ताओं को यह सहायता राशि दो किस्तों में बिना किसी ब्याज के देगी। इसकी एक किस्त अप्रैल और दूसरी मई में एजेंटों को मिलेगी। 

विज्ञापन


कंपनी देश के 6 लाख 55 हजार जीवन बीमा एजेंटों को यह लाभ देगी। हमीरपुर के करीब 1000 अभिकर्ता शामिल हैं। एलआईसी देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है। वह अपने एजेंटों को कमीशन के साथ स्थायी फंड की सुविधा भी उपलब्ध करवाती है। कंपनी ने देश को इस संकट की घड़ी से उबारने के लिए करोड़ों की धनराशि दी है। कोरोना के चलते लॉकडाउन में घर बैठे अपने अभिकर्ताओं का खास ध्यान रखते हुए उन्हें बिना ब्याज के एक अग्रिम राशि देने का फैसला लिया है। कंपनी केवल उन्हीं अभिकर्ताओं को यह लाभ वितरित करेगी, जो एजेंट पिछले पांच वर्षों से कंपनी के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

कोरोना संक्रमण के चलते घर में बैठे एजेंटों को भारतीय जीवन बीमा कंपनी ने 50 हजार रुपये अग्रिम राशि देने का फैसला लिया है। कंपनी की शर्त के अनुसार अभिकर्ता की पॉलिसी को लिए पांच साल से अधिक समय होना जरूरी है। तथा पिछले साल के रिन्युअल कमिशन के आधार पर अग्रिम राशि एजेंटों को दी जाएगी। - सुरेंद्र राणा, कार्यालय अधिकारी, भारतीय जीवन बीमा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें