फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: 300 विद्यार्थियों का हिमाचल हाईकोर्ट को पत्र, लिखा- चुनाव के लिए कब्जा लिया है हमारा कॉलेज

Fri, 21 Oct 2022 10:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश हाईकोर्ट ने एक्सीलेंस कॉलेज संजौली को चुनाव गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने पर जनहित याचिका दर्ज की है। कॉलेज में पढ़ रहे लगभग 300 विद्यार्थियों ने मुख्य न्यायाधीश के नाम पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। 
विज्ञापन
एक्सीलेंस कॉलेज संजौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक्सीलेंस कॉलेज संजौली को चुनाव गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने पर जनहित याचिका दर्ज की है। कॉलेज में पढ़ रहे लगभग 300 विद्यार्थियों ने मुख्य न्यायाधीश के नाम पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ के समक्ष गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई हुई। राज्य के महाधिवक्ता के आग्रह पर शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पत्र में आरोप लगाया गया है कि कोरोना काल के बाद दो सितंबर 2022 में छात्र कॉलेज आए हैं। कोविड काल में वैसे ही उनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा है। अब पढ़ाई सुचारु होने लगी तो राज्य में चुनाव के चलते सरकार ने कॉलेज पर चुनावी गतिविधियों के लिए कब्जा कर लिया है। अधिकांश कमरों में चुनाव से संबंधित सामग्री रखी गई है। पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। अदालत से गुहार लगाई गई है कि चुनावी गतिविधियों के लिए कॉलेज के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें