फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां दिखा तेंदुओं का झुंड, दहशत में जी रहे गांव के लोग

Thu, 07 Feb 2019 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अर्की (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

दानोघाट पंचायत के गांव स्मोग में चार तेंदुए देखे गए हैं जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का है। ग्रामीणों के अनुसार एक गाय पर तेंदुओं के झुंड ने हमला कर मार दिया। गाय के पास ही तेंदुओं का झुंड डेरा डाले देखा गया।

विज्ञापन


क्षेत्र में तकरीबन हर 5-6 माह में तेंदुए आतंक फैलाते हैं। वहीं दो वर्ष पहले भी तेंदुए ने साथ लगती पंचायत शिवनगर में एक व्यक्ति को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। उसे स्थानीय ग्रामीणों ने अर्की अस्पताल में उपचार दिया था। 

ग्रामीणों के अनुसार चार तेंदुए घूम रहे हैं जिससे क्षेत्र में डर का माहौल छाया है। लोगों के अनुसार उन्हें अपने बच्चों व बुजुर्गों के साथ अपने मवेशियों के डर सता रहा है कि कब कोई तेंदुआ उन पर हमला कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगली रास्ता होकर और सड़क से गांववासियों को तकरीबन दानोघाट तक चार किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ता है जिससे लोगों को जान-माल का भय सता रहा है। स्थानीय लोगों ने वन्य कर्मियों से आग्रह किया कि तेंदुओं को पकड़ने के लिए जल्द से पिंजरा लगाया जाए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेंदुओं को पकड़ कर कहीं चिड़ियाघर में छोड़ें। 

डीएफओ कुनिहार सतीश नेगी ने बताया कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों और बुजुर्गों को शाम के समय बाहर न निकलने दें। वहीं घरों के बाहर लाइट या आग जला कर रखें जिससे तेंदुए गांवों में न घुस सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें