फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला शहर में तेंदुए दिखने से लोगों में दहशत

Thu, 13 Sep 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी के बीचोंबीच तेंदुए ने कुछ दिनों से दहशत मचाई हुई है। वीरवार सुबह कृष्णानगर के स्थानीय लोगों ने ट्रिपल एच के नीचे के जंगलों में तेंदुओं को देखा। इससे पहले भी बुधवार की रात को इसी जंगल में स्थानीय लोगों ने तेंदुए मिलने की सूचना वन विभाग को दी थी।

विज्ञापन


कृष्णानगर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे वह अपने एक दोस्त के साथ कृष्णानगर से लिफ्ट के नाले की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ट्रिपल एच के नीचे बने एक ढारे के ऊपर तेंदुओं को देखा। 
 
चश्मदीद राहुल, मोहित और रमेश ने बताया कि इससे पहले भी बुधवार की रात को इसी स्थान पर तेंदुआ दिखाई दिया। बताया कि पिछले पंद्रह दिन से तेेंदुए ने इलाके में दहशत बनाई है।
विज्ञापन


इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।  शहरी वन विभाग के डीएफओ इंद्र कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए स्लाटर हाउस के पास पिंजरा लगा दिया है। 

विज्ञापन

संजौली और मज्याठ में भी तेंदुए की दहशत

6 सितंबर को संजौली के साथ लगते सांगटी क्षेत्र में बुधवार सुबह झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने ड्यूटी पर जा रही शिक्षिका पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले में शिक्षिका को गहरे घाव आए हैं।

इन्हें आईजीएमसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। इधर, मज्याठ वार्ड में भी स्थानीय लोगों ने तेंदुए को देखा गया। एक हफ्ते के भीतर तेंदुए ने इलाके के कई आवारा कुत्तों को अपना शिकार बनाया है।

शाम ढहते ही तेंदुआ इलाके के अंदर तक घुसकर कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है। लोगों का अकेला घर से निकलना मुश्किल हो गया है। तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल हुई है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें