फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ननखड़ी में 10 साल के बच्ची को तेंदुए ने मार डाला, घर के पास से उठाया, 400 मीटर दूर मिला शव

Sun, 13 Aug 2023 08:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी(रामपुर)

सार

ननखड़ी तहसील के पांडाधार गांव में शनिवार शाम को दस वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने मार डाला। शनिवार शाम तेंदुआ घर के समीप से बच्ची को उठा ले गया। 
विज्ञापन
तेंदुए का हमला(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल रामपुर की ननखड़ी तहसील के पांडाधार गांव में शनिवार शाम को दस वर्षीय बच्ची को तेंदुए ने मार डाला। शनिवार शाम तेंदुआ घर के समीप से बच्ची को उठा ले गया। बच्ची का शव घर से करीब 400 मीटर दूर बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं वन विभाग ने तेंदुए की धरपकड़ के लिए दो पिंजरे और छह ट्रैप कैमरे स्थापित किए हैं। ननखड़ी तहसील की बड़ाच पंचायत के पांडाधार गांव में रिंकू टेंट हाऊस के पास काम करने वाले नेपाली मूल के व्यक्ति वीर बहादुर की बेटी शनिवार शाम करीब 7:15 बजे घर से लस्सी लाने निकली।

विज्ञापन


घर से करीब 15 मीटर की दूरी पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने बच्ची पर हमला बोल दिया और वह उसे घसीट कर ले गया। बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोगों ने देर रात तक बच्ची की तलाश की तो नाले में खून से सने बच्ची के कपड़े और यहीं साथ लगती झाड़ियों में शव बरामद हुआ। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की है। रेंज अफसर राजेश्वर कल्याण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए को आदमखोर घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें