फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr News: ननखड़ी में सड़क पर घूम रहा तेंदुए का शावक पकड़ा

Mon, 23 Jan 2023 11:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ननखड़ी/रामपुर बुशहर

सार

 शिमला जिले के रामपुर बुशहर के ननखड़ी में सोमवार को वन विभाग ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रिहायशी क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए के शावक को पकड़ा है। इसका वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। 
विज्ञापन
तेंदुए का शावक पकड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर के ननखड़ी में सोमवार को वन विभाग ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रिहायशी क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए के शावक को पकड़ा है। इसका वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। वन विभाग के विकल्प यादव ने बताया कि लोगों ने तीन दिन पहले इस शावक को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया था, लेकिन यह दोबारा रिहायशी क्षेत्र में आ गया। इसके बाद विभाग ने लोगों के साथ मिलकर इसे पकड़ा। उधर, रामपुर में भी रविवार को एक तेंदुए को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें