फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लावारिस कुत्ते पर झपटा तेंदुआ, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर में देर रात पेश आया मामला, शुक्रवार को लगाया पिंजरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के साथ लगते रामनगर क्षेत्र में तेंदुए ने लावारिस कुत्ते पर हमला किया है। इस हमले में लावारिस कुत्ता बुरी तरह जख्मी हुआ है। कुत्ते की हालत काफी खराब है। तेंदुए के हमले की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को फागली वार्ड के पार्षद कल्याण धीमान ने वन्य जीव विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इस दौरान पार्षद और विभाग के अधिकारियों के बीच मामला काफी गरमा भी गया। हालांकि बाद में यहां पर वन्य जीव विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

फागली वार्ड के तहत आने वाले रामनगर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से तेंदुए ने खूब कोहराम मचाया हुआ है। आधी रात को रिहायशी इलाके में यह तेंदुआ घूमता हुआ पाया जा रहा है। पार्षद कल्याण धीमान के अनुसार वीरवार रात 10:30 से 11 बजे के बीच यह तेंदुआ रिहायशी इलाके में आया और लावारिस कुत्ते की गर्दन पर झपट पड़ा। लावारिस कुत्ते ने अपने आपको बचाने का प्रयास किया। वहीं हमले की आवाज सुनकर जब लोग बाहर निकले तो तेंदुआ भाग गया। पार्षद ने बताया कि पिछले दिनों भी वन्य जीव विभाग से यहां पर पिंजरा लगाने की मांग की थी, लेकिन लोगों की मांग को अनसुना किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी अधिकारियों के साथ बहस हुई है। हालांकि दोपहर बाद के समय यहां पर पिंजरा लगा दिया गया है। उन्होंने मांग की है कि वन्य जीव विभाग सतर्क रहे और ऐसे इलाके जहां पर कि तेंदुए बार-बार दिखते हैं वहां पर लोगों की सुरक्षा के लिहाज से पिंजरे लगाए जाएं जिससे लोगों की जान को किसी तरह का खतरा न हो। बता दें कि शहर के अन्य इलाकों में भी हालत खराब हैं। इसके अलावा जंगल के इलाके जहां पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, वहां से इन दिनों लोगों को रात के समय पैदल आवाजाही करना काफी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें