फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोटशेरा कॉलेज में व्याख्यान का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में मंगलवार को लैंगिक पहचान निर्माण विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ एवं लैंगिक संवेदनशीलता समिति ने आयोजित किया। इस अवसर पर लगभग 80 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान रहे। उन्होंने कहा कि लैंगिक अध्ययन समाज में समानता, सम्मान और संवेदनशीलता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य वक्ता अर्थशास्त्र विभाग एवं अधिष्ठाता प्रोफेसर (डॉ.) अपर्णा नेगी ने कहा कि लैंगिक संवेदनशीलता केवल समानता की अवधारणा नहीं, बल्कि समाज में परस्पर समझ और सह-अस्तित्व की नींव है। इसके अलावा डॉ. रितिका शर्मा भी अपने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें