फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धामी कॉलेज में स्वतंत्रता संग्राम पर हुआ व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में सोमवार को इतिहास विभाग की ओर से भारत : एक राष्ट्र विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्र निर्माण में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से अवगत कराया गया। मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय दरियापुर बिहार के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार रहे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और बलिदान देश की अमूल्य विरासत है। उन्होंने युवा पीढ़ी से इस इतिहास को समझने और सहेजने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वास्तविक मूल्यों को समझना वर्तमान और भावी पीढ़ी के लिए जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें