फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी टनल से पानी का रिसाव जारी, दहशत में लोग

Mon, 17 Apr 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैंज (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचपीसी की 800 मेगावाट पार्वती जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस सिउंड को जोड़ी गई 12 किलोमीटर लंबी टनल से तीसरे दिन भी पानी का रिसाव जारी रहा। हालांकि एनएचपीसी ने शनिवार शाम को एसडीएम बंजार के सामने टनल में छोड़ गए पानी को बंद कर दिया है। बावजूद रविवार को भी टनल के कई हिस्सों से पानी का रिसाव होता रहा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने रविवार को तीन-चार अन्य जगहों से भी रिसाव होने की बात कही है। उधर, एनएचपीसी ने पानी से किसी तरह के नुकसान होने की जिम्मेदारी लेते एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज के माध्यम से जिला प्रशासन को लिखित में दिया है। वहीं, रविवार को एनएचपीसी के तहत काम करने वाली गेमन कंपनी के अधिकारियों ने टनल का निरीक्षण किया है। 

टनल को खाली करने के लिए परियोजना प्रबंधन ने टनल के गेटों को खोल दिया है। पंचायत प्रधान रैला खीम दासी ने कहा कि जब तक टनल पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती है, इसमें पानी नहीं छोड़ा जाए। अन्यथा पंचायत के लोग एनएचपीसी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर निर्माण कार्य को बंद कर देंगे। 
विज्ञापन


उधर, परियोजना के मुख्य अभियंता एसके यादव ने कहा कि टनल में छोड़ा गया पानी बंद कर दिया है। ग्रामीणों को किसी तरह का खतरा नहीं है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन इस पर नजर रखे हुए है। सोमवार तक टनल में भरा पानी बाहर निकाल दिया जाएगा। टनल को लेकर परियोजना प्रबंधक से रिपोर्ट मांगी है, इसके बाद ही पानी छोड़ने की इजाजत दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें