फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिब्यूनल बंद करने के विरोध में प्रदेशभर में काम नहीं करेंगे वकील

Wed, 24 Jul 2019 08:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रशासनिक ट्रिब्यूनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार के प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को बंद करने के फैसले के विरोध में गुरुवार को प्रदेश भर में वकील अदालती कामकाज नहीं करेंगे। प्रदेश ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन के सदस्यों के आवाहन पर वकीलों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। जिला कचहरियों से लेकर प्रदेश हाईकोर्ट तक वकील प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


वकीलों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन जारी रखा।  वकीलों की 31 सदस्यीय एक्शन कमेटी ने प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन से संपर्क साधने के बाद 25 जुलाई के लिए प्रदेश भर में विरोध दर्ज करने का आग्रह किया है। ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंदेल का कहना है कि सरकार का फैसला गलत व एकतरफा है।

ट्रिब्यूनल को केवल ट्रांसफर के मामलों पर पारित स्थगन आदेशों की एवज में बंद करना सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। हरियाणा सरकार हिमाचल के ट्रिब्यूनल की तर्ज पर प्रशासनिक ट्रिब्यूनल खोलने जा रही है, जबकि हमारी सरकार इसे बंद करने का फैसला ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें