फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मूट स्पर्धा में छाई लॉ विवि की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचपीएनएलयू) शिमला घंडल के विद्यार्थियों ने 32वें वार्षिक विलियम सी. विस अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता मूट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रीति सक्सेना ने बताया कि इस स्पर्धा में 385 प्रमुख संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें एचपीएनएलयू की टीम ने विश्व में 85वां रैंक हासिल किया है। टीम ने कानूनी शोध, प्रारूपण और मौखिक वकालत में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए 2400 में से 2112 अंक प्राप्त किए हैं। टीम में एलएलबी द्वितीय वर्ष के शिवम कपूर, तृतीय के तोष्या सिदाना, द्वितीय वर्ष के उत्कर्ष त्यागी, मोरवी शर्मा और तृतीय वर्ष की बानी चहल शामिल थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें