फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था : एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। परिषद की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि मंडी के सरकाघाट की घटना के बाद अब शिमला में 10वीं की छात्रा पर जानलेवा हमला प्रदेश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के चलते अपराधियों के हौसले बढ़े हैं और महिलाएं तथा छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। हालांकि पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी को उन्होंने सराहनीय बताया लेकिन ऐसी घटनाओं को प्रशासनिक विफलता बताया। अभाविप ने मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें