फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा विभाग संस्थान स्तर पर भरेगा अब लीट और पैट की खाली सीटें

Sun, 06 Dec 2020 12:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में लीट और पैट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटें डायरेक्ट एंट्री के साथ भरेगा। सात दिसंबर को लीट (लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट) और आठ दिसंबर को पैट (पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट) के डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश दिया जाएगा। सूबे के विभिन्न सरकारी संस्थानों में लीट की 395 और पैट की 976 सीटें रिक्त हैं।

 

कोरोना के कारण प्रदेश में पहली बार दिसंबर में लीट और पैट कोर्सों की रिक्त सीटें भरने को काउंसिलिंग होगी। पहले यह प्रक्रिया जून-जुलाई माह तक हो जाती थी। अभ्यर्थियों को दोपहर साढ़े 12 बजे तक 650 रुपये शुल्क के साथ आवेदन जमा करवाना होगा। विभिन्न संस्थानों और पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों का ब्योरा तकनीकी शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा विभाग के टोल फ्री नंबर 18001808025 पर सुबह 10 से शाम को पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा विभाग सात और आठ दिसंबर को लीट और पैट डिप्लोमा कोर्सों की रिक्त सीटें भरने के लिए डायरेक्टर एंट्री देगा। अभ्यर्थियों को दोपहर साढ़े 12 बजे तक निर्धारित शुल्क के साथ संबंधित संस्थान में आवेदन करना होगा। - विवेक चंदेल, निदेशक, प्रदेश तकनीकी शिक्षा 

किस संस्थान में पड़ी हैं कितनी रिक्त सीटें
संस्थान                                                      लीट        पैट
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर            --        14
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर            01        18
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू                56        71
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कंडाघाट            41        103
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा            31        89
डॉ. बीआर आंबेडकर अंबोटा    19        95
राजकीय मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान चंबा        71        119
राजीव गांधी बहुतकनीकी संस्थान बनीखेत   --        01
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान जयसिंहपुर            15        24
एबीवी राजकीय आईईटी प्रगतिनगर शिमला    63        103
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान किन्नौर            16        69
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान पांवटा साहिब        54        176
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान  कुल्लू                22        62
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान  बिलासपुर            01        32
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लाहौल-स्पीति    --        --

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें