फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में कुछ दिन नाहन में बिताने का वादा कर गए थे अश्वनी कुमार

Fri, 09 Oct 2020 11:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
पूर्व सीबीआई निदेशक अश्वनी कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगालैंड के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व सीबीआई निदेशक अश्वनी कुमार के आत्महत्या करने से हर कोई स्तब्ध है। अश्वनी अगस्त महीने में नाहन आए थे। शिमला में ज्यादा ठंड होने की वजह से वह वादा कर गए थे कि इस वर्ष की सर्दी के कुछ दिन वह नाहन में ही बिताएंगे।

विज्ञापन


मूल रूप से अश्वनी कुमार नाहन के रहने वाले थे। बेटा गुड़गांव में कार्यरत है। अश्वनी कुमार ने नाहन स्थित अपनी संपत्ति कुछ वर्ष पूर्व अपने ही किरायेदार कुंदन सिंह ठाकुर को बेच दी थी।

कुंदन सिंह ने बताया कि वह उनके यहां करीब 14-15 साल बतौर किरायेदार रहे। अगस्त महीने में वह यहां आए थे। उन्होंने कहा था कि वह इस बार की सर्दी नाहन में ही बिताएंगे। कुंदन के अनुसार वह भले ही उनके किरायेदार थे लेकिन अश्वनी कुमार ने उन्हें बेटे की तरह प्यार दिया। वह उन्हें अपना बेटा मानते थे।
विज्ञापन


वह अक्सर उनके यहां आते थे। लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई में रह रहे थे। वह सादगी भरा जीवन जीते थे। उन्हें खाना भी सादा पसंद था। जब भी वह नाहन आते, दाल-रोटी ही खाते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें