हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की साल 2017 की मेरिट लिस्ट में शामिल सरकारी स्कूलों के दसवीं और जमा दो कक्षा के मेधावियों को 15 अगस्त पर रामपुर में लैपटॉप वितरण किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रामपुर में होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर लैपटॉप वितरण का शुभारंभ करेंगे। रामपुर क्षेत्र के मेधावी बच्चों को मुख्यमंत्री के हाथों से लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।
इसके बाद जिलों में उपनिदेशकों के माध्यम से लैपटॉप दिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस हजार बच्चों को सरकार हर साल लैपटॉप देकर सम्मानित करती है।
दसवीं और जमा दो के पांच-पांच हजार मेधावी बच्चों को लैपटॉप दिए जाते हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को राजीव गांधी डिजिटल योजना के तहत सरकार लैपटॉप दिए जाते हैं।
लैपटॉप की खरीद का जिम्मा स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलेपमेंट कारपोरेशन को दिया गया है। बीते दिनों कारपोरेशन ने एक कंपनी को टेंडर अवार्ड किए है। कंपनी को 200 लैपटॉप 15 अगस्त से पहले शिमला में देने को कहा गया है। जबकि शेष लैपटॉप जिलों में उपलब्ध करवाने होंगे।