फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur News: नाथपा में फिर भूस्खलन, बंद हुआ हाईवे, हजारों लोगों की बढ़ीं दुश्वारियां

Tue, 14 Nov 2023 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)

सार

नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए तीन जेसीबी मशीनें और 15 मजदूर तैनात किए हैं। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग बहाल करना चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पांच अवरुद्ध। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नौर जिले के पहाड़ लगातार कमजोर होरे जा रहे हैं। नाथपा में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण जिले के हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं। सोमवार शाम को एक बार फिर से पहाड़ी से भूस्खलन और चट्टानें गिरने से सामरिक महत्व का नेशनल हाईवे-5 फिर से बंद हो गया है। सड़क का करीब 200 मीटर हिस्सा मलबे में दब गया है। जिला किन्नौर के तीनों खंडों सहित काजा और लाहौल स्पीति की ओर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।

विज्ञापन


नाथपा में सोमवार शाम सवा पांच बजे पहाड़ी से भारी भूस्खलन और बड़े-बड़े पत्थर गिरने का सिलिसिला शुरू हो गया, जो मंगलवार को भी जारी रहा। एनएच बाधित होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मार्ग बाधित होने के कारण कल्पा, निचार और पूह सहित काजा और लाहौल स्पीति की ओर छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है।

विज्ञापन


हालांकि पानवी-प्लींगी-निचार वैकल्पिक मार्ग से केवल छोटे वाहनों की आवाजाही हो पा रही है। हजारों लोग छोटे वाहनों में करीब साढ़े छह किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर रहे हैं। खस्ताहाल इस सडक़ पर छोटे वाहन जोखिमों भरा सफर तय कर रहे हैं। वहीं नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने बाधित नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए मौके पर तीन जेसीबी मशीनें और 15 मजदूर तैनात किए हैं।
विज्ञापन


पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग बहाल करना चुनौती से कम नहीं है। उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण रामपुर के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि बाधित नेशनल हाईवे को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन के कारण मार्ग बहाली का कार्य प्रभावित हो रहा है। जल्द एनएच को बहाल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें