फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी शिमला में भूस्खलन, पहाड़ी से कार पर गिरे पत्थर, कोई हताहत नहीं

Thu, 08 Aug 2019 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

शिमला में भूस्खलन होने से एक कार पर पत्थर आ गिरे। कार सड़क किनारे खड़ी थी। शिमला के शनान क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था। रास्ते से गुजर रहे लोग भी बाल-बाल बच गए। वहीं प्रशासन ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रदेश में हो रही बारिश से जमीन में नमी आ गई है, ऐसे में लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। कई जगहों पर भूस्खलन हो रहे हैं।

विज्ञापन


 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें