फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसले होंगे

Thu, 08 Aug 2019 12:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को राज्य सचिवालय में दो बजे होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में कई अहम फैसले संभावित हैं।

विज्ञापन


इस बैठक में नौकरियों में हिमाचलियों को तरजीह देने, बीबीएमबी बिजली प्रोजेक्टों का बकाया लेने के फार्मूले पर चर्चा करने और नो डिटेंशन पॉलिसी समाप्त करने के मामले पर चर्चा संभव है।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में पेश किए जा रहे बिल ड्राफ्टों पर भी चर्चा संभावित है। यह सत्र 19 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। जयराम सरकार कई गैर जरूरी कानूनों को खत्म करना चाह रही है।
विज्ञापन


सचिवालय में कर्मचारियों की भर्ती में प्रदेश के बाहर के लोगों को नौकरी दिलाने का मामला अब जयराम मंत्रिमंडल के सामने जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत दिए जाने वाले 15 अंकों के वितरण नियमों पर चर्चा संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें